जिला अस्पताल में मासूम बच्ची को लिए महिला। स्रोत: जागरूक पाठक
ज्ञानपुर। बलभद्रपुर में रविवार की रात में एक दिन की बच्ची सरसों के खेत में मिली। खेत की ओर गई गांव की एक महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे घर लेकर आई।
जिला अस्पताल और सीएचसी भदोही के सीसीयू वार्ड में रखने के बाद नवजात बच्ची की हालत सामान्य होने पर बच्ची के पालन पोषण के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। रविवार की रात आठ बजे देवनाथपुर से सटे बलभद्रपुर गांव में बलिराम गौतम की पत्नी सुनीता देवी खेत की ओर गई थी।
जहां सरसों के खेत में एक बच्ची की रोने की आवाज सुनी। सुनीता देवी पास पहुंची तो पानी भरे सरसों के खेत में बच्ची रो रही थी।
गांव के चौकीदार लालबहादुर गौतम ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर अंजनी कुमार राय गांव पहुंचे।