फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी : पांच घंटे के शुभ मुहूर्त में पूजी जाएंगी मां सरस्वती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 23 जनवरी शुक्रवार को वसंत पंचमी का पूजन होगा। शुभ मुहूर्त पांच घंटे का है। पूजन अर्चन का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 6.56 से 12.20 बजे तक है। इसमें मां सरस्वती की स्तुति करना फलदायी होगा। सुरियावां के अनुश्री पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद होंगे। सुरियावां के नयागंज, सब्जी मंडी, अशोक नगर, नेता नगर और चौरी में सरस्वती पूजा के लिए पंडाल लगाया जाता है। भावसिंहपुर डुहिया निवासी आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित श्रीमहावीर पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी का पूजन 23 जनवरी को होगा। प्रयागराज महाकुंभ में वसंत के दिन प्रमुख स्नान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें