फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में संयुक्त मोर्चा गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी को लेकर शिक्षक मुखर हो गए हैं। शनिवार को बीआरसी ज्ञानपुर में विभिन्न संगठनों ने बैठक कर संयुक्त मोर्चा का गठन किया। इसमें आंदोलन को वृहद रूप देने की रणनीति बनाई गई। सभी ने एकजुट होकर कहा कि सरकार के इस निर्णय के विरोध में वह लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

स्कूल महानिदेशक के निर्देश पर आठ जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में आनलाइन हाजिरी की शुरूआत की गई है। जिसको लेकर शिक्षक संगठन विरोध जता रहे हैं। शनिवार को बीआरसी पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से संयुक्त मोर्चा का गठन किया। जिसका संयोजक सुधीर कुमार सिंह और सह संयोजक प्रीति मौर्य को बनाया गया। शिक्षकों ने कहा कि 15 जुलाई को पूर्व में प्रस्तावित धरने को अवकाश के कारण तीन दिन बढ़ा दिया है।
अब 18 जुलाई को दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि अव्यवहारिक आदेश को निरस्त करने तक आंदोलन चलेगा। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश गलत है। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, मानिक चंद्र, राज नारायण पाल, मुकुल कुमार सिंह, साधना देवी, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें