फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर दिखा कांवड़ियों का जत्था, उत्तरी लेन पर चलते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन माह की शुरुआत हो गई है। जनपद के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ियों के लिए आरक्षित उत्तरी लेन पर कांवड़ियों का जत्था दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर कांवड़ियों का जत्था बाबा विश्वनाथ धाम जाता दिखाई दिया। हालांकि, हाईवे के आरक्षित उत्तरी लेन पर वाहन आते-जाते दिखे। जगह-जगह पुलिस की तैनाती जरूर रही, लेकिन हाईवे पर चल रहे वाहनों के कारण कहीं न कहीं प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे थे।
हर साल सावन में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया जाता है। इस बार भी प्रशासनिक स्तर से हाईवे के उत्तरी लेन पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर रूट डायवर्जन का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि, देर शाम सात बजे बैठक के बाद हाईवे के उत्तरी लेन पर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया गया है। हाईवे के सभी प्रमुख जगहों पर बैरियर के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। वहीं, हाईवे पर कांवड़ियों का जत्था दिखाई दिया। करछना प्रयागराज निवासी अनुज सिंह, श्रवण प्रताप सिंह, शिवम सिंह ने बताया कि वे सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करेंगे। इसके बाद बाबा बैजनाथ और फिर उज्जैन महाकाल का दर्शन करने के बाद नेपाल में पशुपतिनाथ दर्शन करने का प्लान है। मिर्जापुर मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी और आईजी आरपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सावन की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम से जल लेकर बाबा का अभिषेक करने जाते हैं भक्त: श्रावण के पवित्र माह में प्रयागराज संगम से गंगा जल लेकर लाखों की संख्या में कांवड़िया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जाते हैं। यह कांवड़ यात्रा श्रावण के पूरे माह चलती है। ऐसे में कांवड़िया प्रयागराज से काशी, नेशनल हाइवे 19 मार्ग से जाते हैं। 125 किलोमीटर के इस मार्ग का एक बड़ा हिस्सा लगभग 42 किलोमीटर भदोही जिले में पड़ता है। काफी वर्ष पहले इस मार्ग पर हुई घटनाओं के मद्देनजर इस कावड़ मार्ग को संवेदनशील भी माना जाता है। बीते वर्षों हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें