फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे ट्रैक पार कर रही युवती, ट्रेन की चपेट में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास पटरी पार कर रही युवती बृहस्पतिवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने युवती को राजकीय एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद युवती ने अपना नाम पूजा गौतम (25) बताया। वह भदोही कोतवाली के तुलसीचक गांव की रहनेवाली है। घटना की जानकारी मिलने पर पिता गौरीशंकर अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। बताया कि बेटी मानसिक रूप से बीमार है। सुबह साइकिल से अकेले घर से निकली थी। तभी से तलाश की जा रही थी। राजकीय अस्पताल से उसे रेफर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान लालजी ने बताया कि गौरीशंकर की छह बेटियों में पूजा पांचवें नंबर की। तबियत खराब रहने से वह अक्सर घर से निकल जाया करती है। घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि वह साइकिल लेकर ट्रैक पार कर रही थी। उसी समय वाराणसी की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें