रोही गांव में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विचार सुनते लोग। स्रोत संगठन
- फोटो : samvad
भदोही। नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे फाटक के पास स्थित बीके हास्पिटल में रविवार, 26 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। इस स्वास्थ्य शिविर में चर्म रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग व लीवर-पेट रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श, जांच कर दवाएं देंगे। शिविर में जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एसपी गुप्ता के अलावा डा.पूजा जायसवाल चर्म रोग विशेषज्ञ, डा.मानस गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा.राहुल चंद्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा.स्मिता चंद्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत डा.अखिलेश वर्मा पेट, बावासीर भगंदर (आयुर्वेद) चिकित्सक की सेवाएं मरीजों को प्राप्त होगी। संवाद