फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षामंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
नीट पेपर लीक एवं छात्रों पर हमले को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता। स्रोत:
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज समेत विभिन्न मांगो को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांगो का ज्ञापन डीएम को सौंपा। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। सपानेत्री एवं कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री और छात्रों पर बर्बरता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले 23 छात्र-छात्राओं के परिजनों से सरकार माफी मांगे। आगामी चुनाव में जनता, छात्र और युवा ऐसी सरकार को सबक सिखाएंगे। इस मौके पर संजय मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, निजाम, हमजा, संदीप, विमल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें