फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अनियमितता मिलने पर खाद-बीज की एक दुकान निलंबित, छह को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। धान की रोपाई से पूर्व खाद-बीज की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को कृषि विभाग की तीन टीमों ने जिले के 27 बीज बिक्री केंद्रों पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान 12 दुकानों से विभिन्न बीजों के 23 नमूने लिए। छह दुकानें बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जबकि एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र लक्ष्मणपट्टी का बीज एवं लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। शुक्रवार सुबह डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी रत्नेश सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी अजीत कुमार, डीडी कृषि डॉ. अश्विनी सिंह व भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। टीमों ने जिले की तीनों तहसीलों में बीज बिक्री दुकानों पर छापेमारी की। छह दुकानें बंद मिली। टीम के सदस्यों ने दुकानों पर लिखे नंबरों पर संपर्क किया लेकिन नंबर बंद मिले या कॉल रिसीव नहीं हुआ। ऐसे छह दुकानदारों को नोटिस जारी की गई। वहीं 12 दुकानों से 23 बीज के सेंपल लिए गए। टीम ने इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं लक्ष्मणपट्टी के बीज व उर्वरक बिक्री दुकान में न कोई स्टॉक रजिस्टर बना था न ही कोई लेखा-जोखा का हिसाब था। वहीं दुकान में तमाम सामान अव्यवस्थित रखे थे। बीज व उर्वरक बिक्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि तमाम शिकायतों के मद्देनजर यह छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई लगातार चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें