फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटी की विदाई कराने गए पिता की अलीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। बेटी की विदाई कराने गए पिता की शनिवार को घर शव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मंगुरा निवासी हरिगेन पाल (47) की शुक्रवार की सुबह अलीगढ़ में बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वह शादी के बाद बेटी को विदा कराने के लिए गए थे।
विज्ञापन

नौरंगाबाद मंगुरा निवासी हरिगेन पाल ने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ में तय की। नौ जून को बरात आई। 10 जून को परपंरागत तरीके से लड़की की विदाई की गई। हरिगेन शुक्रवार को बेटी की विदाई कराने के लिए अलीगढ़ गए। शाम को वहां पर ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को एंबुलेंस से शव मंगुरा गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में दो बेटे और पांच बेटियां है। तीन बेटियां और एक बेटे की शादी हो गई है। वह राजगिर मिस्त्री का काम करता था। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरिगेन गरीब है। उसको सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें