फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्टेशन रोड पर 9 लाख रुपये की लागत से होगा नाले का निर्माण

विज्ञापन
गोपीगंज स्टेशन मार्ग पर नाला निर्माण का भूमि पूजन करते चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के स्टेशन रोड पर करीब 9 लाख रुपये की लागत से जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने रविवार को विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया। नाले का निर्माण राज्य सेक्टर जल निकासी मद से कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्टेशन मार्ग पर प्रस्तावित नाले के निर्माण से मार्ग और आसपास के मोहल्लों में जल निकासी को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई थी। बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान थे। इसके बाद पालिका की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जल निकासी की व्यवस्था को आवश्यकता वाले क्षेत्रों में नाला और नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें