फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 लाख की लागत से वार्ड नौ में नाली निर्माण का होगा काम

विज्ञापन
गोपीगंज में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते चेयरमैन  जितेंद्र गुप्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार को दस लाख रुपये से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस कार्य की शुरुआत की। नाली के बनने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह नाली चौरा माई मंदिर से बरगदा हनुमान मंदिर जीटी रोड राजमार्ग तक बनाई जाएगी। नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। इससे बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से मोहल्ले के नागरिकों को राहत मिलेगी। मौके पर सभासद अजहरुद्दीन, राशिद खान, सलमान, मधुबाला मिश्रा, दीपक मिश्रा, डॉ. केके पांडेय, विष्णु पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें