सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव स्थित एक धर्मकांट पर एक दर्जन से अधिक संख्या में पहुंचे बदमाशों ने धर्मकांटा संचालक के 22 वर्षीय बेटे को मारपीट कर अधमरा कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने धर्मकांटा पर रखे पैसे भी लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मारपीट से गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कस्तूरीपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत रमापति यादव बनकट गांव में शांति धर्म कांटा संचालित हैं। उनके भाई लालचंद यादव का 22 वर्षीय बेटा विजय यादव सोमवार की शाम धर्मकांटा पर अकेले ही बैठा था। जहां धर्मकांटा स्थित है, उसे अगल-अगल बगल कुछ दूर तक बस्ती नही है। बताया जा रहा है कि देर शाम लाठी-डंडे से लैस एक दर्जन से अधिक बाइक सवार बदमाश धर्मकांटा पर पहुंचे और विजय को बुरी तरह पीटने लगे। बदमाशों की पिटाई में बुरी तरफ से घायल हो गए। इस बीच आसपास के गांव के लोगों हल्ला मचाते हुए पहुंच गए। जिन्हें देख बदमाश भाग गए। इधर बदमाशों की पिटाई से बुरी तरह से घायल विजय को सुरियावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में लोगों का आरोप था कि बदमाश लूट की नियत से वहां पहुंचे थे। हालांकि पुलिस फिलहाल सीसीटीवी के माध्यम से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक लाठी डंडे से धर्मकांटा पर पहुंचते हैं और युवक की पिटाई शुरू कर देते हैं। इसके अलावा दुकान में भी तोड़फोड़ करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस मारपीट की सूचना पहुंची थी। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। किस वजह से मारपीट हुई है। इसको लेकर जांच-पड़ताल चल रही है।