लॉकडाउन में ज्ञानपुर के चकटोडर टाउन में कैरम खेलते बच्चे।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के खाली समय में बच्चे पढ़ाई संग दूसरे कामों में रुचि दिखा रहे हैं। बच्चे कैरम, लूडो खेलकर, गुलदस्ता बनाकर और पेंटिंग कर समय पास कर रहे हैं।
कौलापुर गांव की श्रेयांशी दूबे खाली समय में गुलदस्ता बना रही हैं। कहती हैं लॉकडाउन में पढ़ाई के बाद खाली समय में घर पर कई गुलदस्ते तैयार कर रहे हैं। चकटोडर टाउन में शिक्षक तेज बहादुर पाल बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने के साथ ही खुशी, निधि और हर्ष के साथ कैरम खेलकर समय काट रहे हैं। औराई के महथुआ गांव के विवेकानंद चौबे पेंटिंग के माध्यम से कोरोना हारेगा, जीतेगा भारत का संदेश दे रहे हैं।