गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ककराही रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के बड़े भाई की 12 दिन पहले ही मौत हो गई थी। घर में उनके तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार को दूसरे भाई की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी वीरेंद्र शुक्ला (40) पुत्र अमरनाथ शुक्ला अपनी बाइक से गोपीगंज निकले थे। ककराही रेलवे गेट के पास रूककर एक चाय पान की दुकान से पीछे पानी का बोतल लेकर शौच के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौक पुलिस पहुंच गई। पुलिस बाइक के नंबर आधार पर युवकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया 12 दिनों पूर्व बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 19 अप्रैल को उनकी तेरहवी है। बड़े भाई की मौत के बाद वीरेंद्र की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिजनों के मुताबिक वीरेंद्र एक पुत्र और एक पुत्री पिता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।