फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धाम के जीर्णोद्धार की बनाई रूपरेखा

विज्ञापन
मां पाल्हमेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करते ध्रुव सिंह
विज्ञापन
मां पाल्हमेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मंदिर के प्राचीन स्वरूप और धार्मिक महत्व को बरकरार रखते हुए विकास कार्य कराने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों, व्यवस्थाओं और जीर्णोद्धार की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने मंदिर की व्यवस्था के लिए नई जिम्मेदारियां भी सौंपीं।
रामबचन सिंह को अध्यक्ष, रामाधार यादव को कोषाध्यक्ष, संदीप सिंह को उपाध्यक्ष, राधेश्याम मिश्रा को महामंत्री एवं पुजारी, विनोद मिश्रा को संरक्षक तथा सुनील सिंह को मंत्री बनाया गया। ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि मां पाल्हमेश्वरी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन

इसके जीर्णोद्धार और विकास के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में रामानुज सिंह, छेदी यादव, विपिन सिंह, पंकज मिश्रा, दिनेश सिंह, जीत बहादुर सिंह, प्रमोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मंदिर के विकास में हरसंभव सहयोग का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें