मतदाता जागरूकता को लेकर मंगलवार को ‘भदोही साइकिलिंग क्लब’ की ओर से साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा गुरुकुलम शिक्षण संस्थान परिसर के शुरू होकर मतदाता जागरूता के नारों के साथ दर्जनों गांवों व नगर का भ्रमण कर वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुआ।
सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘’’’जनगणना 2027’’’’ को सफल बनाने के लिए हर किसी को एकजुट प्रयास करना है। इस मौके पर डॉ. राजेश सिंह, प्रबंधक डॉ. रोहित सिंह, प्रधानाचार्य देश रतन, एडमिन अमरेन्द्र कर्ण, उप प्रधानाचार्य पंकज सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दाैरान प्रवीण श्रीवास्तव, रवि सरोज प्रधान, बालकृष्ण मिश्रा, गरिमा पाठक, हर्ष पाठक, ऋषि यादव, शिवम यादव, प्रीतम यादव, साजेब अंसारी अबू हमजा माैजूद रहे। संवाद