फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक ही निकला ग्राम प्रधान का हत्यारा

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के रैमलपुर गांव के ग्राम प्रधान की हत्या ग्रामसभा के रोजगार सेवक ने ही की थी। प्रधान के साथ जमीन विवाद और आए दिन नौकरी से निकालने की धमकी देने की बात पर उसने ग्राम प्रधान को मौत के घाट उतार दिया। एसपी और सीओ की कड़ी पूछताछ में रोजगार सेवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार को पुलिस कप्तान ने वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी भदोही संजयनाथ तिवारी सहित टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से मुखातिब पुलिस अधीक्षक एके शुक्ल ने बताया कि 19 अप्रैल की रात में ग्राम प्रधान रैमलपुर अच्छेलाल मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के प्रभारी संजयनाथ तिवारी के नेतृत्व में शनिवार की रात इंदिरा मिल चौराहे के पास से आरोपी प्रमोद कुमार मौर्य पुत्र फूलचंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी गांव का रोजगार सेवक है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में तमंचा वहीं छूट गया था। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी ने कहा कि ग्राम प्रधान लगातार उसे रोजगार सेवक पद से हटाने की धमकी दे रहा था। उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी उसने ग्राम प्रधान पर लगाया। कहा कि बची हुई जमीन भी वह हथियाना चाहता था। आरोपी रोजगारसेवक ने कहा कि ग्रामप्रधान की चारित्रिक हरकतें ठीक नहीं थीं। उसकी मनमानी के चलते पूर्व में ही उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस अधीक्षक एके शुक्ल ने कहा कि हत्या का खुलासा होने पर टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया गया है। इस मौके पर सीओ भदोही श्रीकांत प्रजापति, सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें