फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गागंज के पांच लोगों की सूरत में सड़क हादसे में मौत

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। मानीडीह गांव निवासी एक कुनबे के पांच लोगों की रविवार को सूरत में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही यहां गांव में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर बिलखने लगे।
विज्ञापन

दुर्गागंज थानाक्षेत्र के मानीडीह गांव निवासी कैलाश नाथ शर्मा का गुजरात के सूरत में कारोबार है। रविवार को उनके परिजन टवेरा कार में सवार होकर सूरत में स्थित एक देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बताते हैं कि दिन के करीब 12 बजे हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से टवेरा की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कैलाश नाथ शर्मा की पुत्री रीमा राय (25), दामाद संजय राय (28), पुत्र कुशल राय (18), पौत्र लकी (2) और रिश्तेदार राजू (4) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और दो अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चले गए। घायलों को सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब एक बजे जब इस हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो कैलाश नाथ शर्मा की मां कमला देवी सन्न हो गईं। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए आसपास के तमाम लोग उनके आवास पर जुट गए। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि कैलाश नाथ शर्मा सूरत में कांट्रैक्टर हैं।
टंकी में गिरकर तीन वर्षीय बालक की मौत
संवाददाता
ऊंज। थानाक्षेत्र के भैरोपुर में रविवार को एक तीन वर्षीय मासूम की पंपिंग सेट की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बालक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुभाषनगर गांव निवासी अनिल कुमार के घर के सामने खेत की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट लगा है। रविवार को दोपहर के समय उनका पुत्र युवराज (तीन) टंकी पर चढ़कर खेल रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर टंकी में गिर गया। परिवार के किसी सदस्यों को जानकारी न होने से पानी में बालक की दम घुटने से मौत हो गई। शव उतराने पर परिजनों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें