फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष-महासचिव पद के लिए सीधी टक्कर

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दो-दो नामांकन होने से सीधा मुकाबला के आसार बढ़ गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक दावेदार द्वारा नामांकन किए जाने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नौ और 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के चुनाव में शनिवार तक अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मात्र एक-एक नामांकन हुए थे। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार पांडेय व महासचिव के लिए राजेश कुमार मौर्या ने नामांकन किया था। इससे इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन को लेकर सुगबुगाहट होने लगी थी। इस बीच सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर तिवारी और महासचिव के अजीत प्रताप सिंह ने भी नामांकन किया।
सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार पांडेय व उदय शंकर तिवारी और महासचिव पद के लिए राजेश कुमार मौर्य व अजीत प्रताप सिंह द्वारा नामांकन किए जाने से सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। इन के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर जयशंकर दूबे, उमाशंकर यादव, शिवशंकर, विनय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। इसी तरह अन्य पदों पर भी नामांकन किए गए। मानद महासचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि नौ और 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 11 दिसंबर को नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि किन-किन पदों पर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें