फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से करोड़ों की क्लीयरिंग ठप

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/ज्ञानपुर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इससे लेनदेन के साथ - साथ ही करोड़ों की क्लीयरिंग नहीं हो सकी। लेनदेन प्रभावित होने से कारोबार ठप हो गया। 15-20 की संख्या में बैंक कर्मचारियों ने दिन में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की इस हड़ताल का मुख्य मुद्दा वेतन पुनरीक्षण पर समझौते की मांग को लेकर थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण एक नवंबर 2012 से लंबित है। इस मसले पर द्विपक्षीय वार्ता हो चुकी है। जिला मंत्री आरआर मांगलिक ने कहा कि हमारी मांगें जायज हैं। सरकार इसे मानती है लेकिन फिर भी इसे लटकाया जा रहा है। कहा कि सरकार के रवैये से हजारो बैंक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। कहा गया कि जब तक वेतन पुनरिक्षण नहीं हो जाती हमारी मुहिम जारी रहेगी। यदि सरकार तत्काल हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे।
बैठक के बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युनाईडेट फोरम आफ बैंक युनियंस के प्रति अपनी पूरी निष्ठा जताई। सभा में सगीर, शिवपूजन, टीएन सिंह, गुड्डू कुमार, मुख्तार अली, अजय प्रताप सिंह, नीरज कुमार, भगवान सिंह, केके राव, एके श्रीवास्तव, गोपाल सेठ, रोशन बरनवाल, इंद्रावती देवी, कप्तान सिंह, सौरभ सिंह, इंद्रभान सिंह, एफए अंसारी, लवकुश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ज्ञानपुर में भी बैंक कर्मचारी वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बुधवार को जिले भर में बैंकिग कामकाज प्रभावित हुआ। ज्ञानपुर नगर समेत गोपीगंज, औराई, सुरियावां, चौरी समेत जिलेभर के बैंकों में ताले लटके रहे। बैंक संबंधी कार्य के लिए ग्राहक बैंक का चक्कर काटते नजर आए लेकिन बैंक में ताला लटका देखकर वापस चलते बने। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर एटीएम पर भी दिखा। निजी बैंकों के एटीएम को छोड़ दिया जाए तो कई राष्ट्रीयकृत बैंकाें के एटीएम के शटर भी गिरे रहे। कुछ खुले भी थे तो उनमें पैसा नहीं था।
मालूम हो कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन की ओर से बैंक स्टाफ के वेतन में चल रही कई तरह की विसंगतियों को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है। मांगंे पूरी न होने से बैंक स्टाफ को नुकसान उठाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका एेलान होने से बुधवार को बैंकों के कर्मचारी कामकाम से विरत रहकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकों का करोड़ों रुपये में कारोबार प्रभावित रहा। कितने का कारोबार प्रभावित रहा, इस संबंध में जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक पीके वणिक ने अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि सभी बैंकों का प्रतिदिन का कितना टर्नओवर होता है, उसकी जानकारी फिलहाल उनके पास उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें