गोपीगंज। नगर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस की हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को नगर और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती के लिए जोश भरा गया। राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के निर्देश पर नगर पंचायत में वार्ड, न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठन का निर्देश दिया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र ने कहा कि संगठन मजबूती से ही कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता मिलेगी। यूपीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। कहा कि यूपीए के कार्यों को भाजपा अपना विकास कार्य बताकर वाहवाही लूट रही है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव सुरेशचंद्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर ब्रह्मदेव तिवारी, लवकुश नारायण, राजेश कुमार, जय शंकर दुबे, युवा नेता बाल मुकुंद कसेरा, हरिश्चंद, शारदा, राजेश पासी, श्यामधर, नीरज, रामचंद, सिद्धार्थ मिश्र, अनुपम आनंद आदि रहे।