गोपीगंज। क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित डोमनपुर शिवमंदिर परिसर में रविवार से 11 दिवसीय रामकथा का शुभारंभ किया गया। रामकथा में निर्मलशरण महराज ने पहले से श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि रामकथा को सुनने से पुण्य बढ़ता है और पाप से छुटकारा मिलता है। इसलिए मानव को रामकथा सुनकर अपने पाप कम करने के साथ जीवन को सफल बनाना चाहिए। इसके पूर्व निर्मलशरण महराज के आगमन पर आयोजक कमेटी की ओर से बाइक से शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। मिर्जापुर रोड तिराहे से निकाली गई शोभायात्रा क्षेत्र के ककराही, गोपपुर चौराहा, जगन्नाथपुर, बरजी होते हुए डोमनपुर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान सियाराम सरोज, हरिराम यादव, डॉ. रामदेव यादव, राजेश यादव, दिनेश प्रजापति, विनोद साहू, दिलीप सरोज, बेचूराम यादव आदि थे।