फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड के लिए ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसरायं (संवाददाता)। मरम्मत के अभाव में एक दशक से अधिक समय से जर्जर हो चुकी सड़क निर्माण के लिए जब शासन -प्रशासन ने फरियाद न सुनी, तो कई गांव के ग्रामीणों ने यह कमान खुद अपने हाथो में ले ली। फरसा, झव्वा आदि लेकर रविवार को सड़क के गड्ढों को पाटने लगे।
विज्ञापन

इलाके का सॉरीपुर से संपर्क मार्ग दल्लू पुर, निजामपुर, सौरीपुर, सिन्हापुर आदि गांव को जोड़ता है। 1995 में इस सड़क के निर्माण के बाद शासन प्रशासन की उपेक्ष्ाा से यह सड़क उखड़ने लगा। आवागमन में परेशानी बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसके लिए स्थानीय और विभागीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों तक का चक्कर लगाया। लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की इस समस्या का निदान करने में रूचि नहीं ली। आए दिन लोग जर्जर और गड्डेयुक्त मार्ग पर चलकर चोटिल होते रहे। इससे परेशान ग्रामीणों ने आपस में मंत्रणा कर खुद ही सड़क की जर्जरता को दूर करने के लिए फावड़ा, कुदाल आदि उठाने का निर्णय लिया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों सारीपुर संपर्क मार्ग को दल्लूपुर, निजामपुर, सिन्हापुर समेत कई गांव के सामने गड्डो में मिट्टी भरना शुरू कर दिया। हालांकि उनमें प्रशासन के प्रति रोष रहा, लेकिन देखते ही देखते सड़क के अधिकांश गड्डो को ढक दिय्रा। इस मौके पर कृष्ण कुमार पाल, फूलचंद पटेल, डॉ. महेंद्र कुमार, गुलाब चंद पटेल, रामचंद्र बिंद, अमरजीत दुबे, संतोष बिंद, लक्ष्मण बिंद, शिव लखन मौर्य, जगदीश पटेल, मिश्रीलाल, सुरेश बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें