फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता जुटें, प्रदेश में कमल खिलेगा

Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/ महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह का बुधवार को इलाहाबाद जाते समय जिले में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शाह को माला-फूल से लादकर नारेबाजी की। श्री शाह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। प्रदेश में कमल जरूर खिलेगा
विज्ञापन

महराजगंज संवाददाता के अनुसार बाजार में चौराहे पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में माला-फूल से उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. रमाकांत तिवारी, संतोष कुमार, गोपीनाथ, मंशाराम, चंदन जायसवाल, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार जीटी रोड चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालदत्त पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी, ओम प्रकाश टंकी, राम विलास मिश्रा, अभिनव पांडेय, चालू जायसवाल आदि मौजूद रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार बाजार में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा और जिलामंत्री धर्मेश मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकताओं ने श्री शाह का स्वागत किया। आगवानी में जुटे कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर श्री शाह गदगद दिखे। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। प्रदेश में कमल जरूर खिलेगा। इस मौके पर दादू सिंह, दीनदयाल, धनंजय सिंह, संजय प्रताप सिंह, प्रेमशंकर ओझा सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह त्रिमुहानी पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पर आलोक मिश्र, जय शंकर तिवारी, रामकृष्ण मिश्र, माता स्वरूप शुक्ल, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें