फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर्मी भी सफाई कारवां में हुए शामिल

Mon, 07 Oct 2013 05:38 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्ञान सरोवर के सफाई कारवां में शामिल होने के लिए लोगों में होड़ देखते ही बन रही है। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के सामने स्थित ऐतिहासिक ज्ञानसरोवर के निर्मलीकरण अभियान में रविवार को फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अधिकारी भी साफ-सफाई किए। रविवार को फायर बिग्रेड अधिकारी लालजी गुप्ता के नेतृत्व में ध्रुव नारायण दूबे, अशोक दूबे, राकेश बाबू पांडेय, बाल किशन दूबे, दिनेश कुमार, सुनील सिंह ने मानस अतिथि गृह, भैरवनाथ मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर से सटी सीढ़ियों को साफ किया। मिल्की गांव के अजय मौर्य के साथ सुरेश मौर्य, अरविंद, दिनेश त्यागी, विनय मौर्या, गोपाल यादव, नागेंद्र त्यागी ने अंबेडकर महिला छात्रावास, केएनपीजी कालेज से लगी सीढ़ियों को साफ किया। श्रीपुर गांव निवासी विद्याधर मौर्य के साथ जेके सिंह, नान्हक जायसवाल, हरिशंकर यादव, उत्तम पाठक, माता प्रसाद, धीरज शुक्ल, छोटेलाल सरोज, सुभाष पटवा, भी सफाई अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें