फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के िख्ालाफ प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लगातार रात की अघोषित बिजली कटौती से नाराज नागरिकों के धैर्य बुधवार को खत्म हो गया। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि अविलंब रात की बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नागरिकों ने आरोप लगाया कि शासन स्तर से मुख्यालय क्षेत्र में कम से कम 15 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने का है, लेकिन जिले में बिजली आपूर्ति बद से बदतर हो गई है। मुख्यालय पर रात में मनमानी तरीके से कटौती की जा रही है। इससे आए दिन नींद न पूरी होने से बच्चे सुबह समय से नहीं जाग पा रहे और उनका स्कूल छूट जा रहा है। आरोप लगाया कि रात में बिजली विभाग रोस्टर को ताख पर रखकर आपूर्ति कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे अशोक कुमार उर्फ कोको दूबे ने आरेाप लगाया कि जिले की तीनों सीटों पर सपा के विधायक हैं, लेकिन आपूर्ति की स्थिति सुधर नहीं रही है। प्रदर्शन करने वालों में मिथिलेश दूबे, झुरू दूबे, अमित श्रीवास्तव, अशोक, दिवाकर दूबे, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें