फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 967 लोगों ने छोड़ी अपनी पार्टी, भाजपा का दामन थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभा से 967 लोगों ने अपनी-अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। तीनों विधानसभा में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं ने विपक्ष के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिला महासचिव राजित राम यादव व उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिला प्रभारी नागेन्द्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा व सांसद डॉ. रमेश चन्द्र बिंद ने भाजपा में शामिल कराया। औराई ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने सपा व बसपा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भदोही ब्लॉक बीजेपी नेता अखंड प्रताप सिंह, राजेन्द्र दुबे व दिनेश पांडेय ने सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्या दिलाई। इस दौरान संतोष पांडेय, रमेश पांडेय, वीरू शुक्ला, छत्रपति सिंह, गोवर्धन राय, श्रीनिवास चतुर्वेदी, मनीष पांडेय, राज यादव, सौरभ मालवीय सहित अन्य रहे।
चौरी रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में हुए विधानसभा मिलन समारोह में दूसरे दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला महामंत्री लालता प्रसाद सोनकर, अखंड प्रताप सिंह, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, मो.अली सिद्दिकी, अजय दुबे, आरती सिंह, अमजद खां, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, प्रिंस गुप्ता, करुणाशंकर दुबे, प्रिय कुमार श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें