फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जालसाजी के शिकार दो पीड़ितों को वापस कराया 96 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साइबर सेल शाखा की टीम को आनलाइन जालसाजी के मामले में सफलता मिली है। जालसाजों से पीड़ित के खाते में 96 हजार 851 रूपये वापस कराया। ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विजय ने साइबर सेल से शिकायत की थी कि फेसबुक के माध्यम से एक लिंक पर गाड़ी आर्डर किया। ऑनलाइन 75 हजार 100 रुपये भुगतान कर दिया, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पैसा वापस कराया। इसी तरह भदोही नगर निवासी तफजील अंसारी ने शिकायत किया कि 25 फरवरी 2023 को लंदन से मुंबई आते समय उनके ई-वालेट से 21 हजार 751 रुपये निकल गए। टीम ने काफी दिनों की जांच-पड़ताल के बाद पैसा वापस कराया। पीड़ितों ने पैसा वापस होने पर टीम की सराहना की। पैसा वापस कराने में साइबर सेल प्रभारी अतुल कुमार राय, अरविंद कुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, राजेश कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें