फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन साल में 9327 वाहन चालकों ने तोड़े नियम, सिर्फ 184 की आरसी निरस्त

विज्ञापन
ज्ञानपुर में एक गाड़ी पर बैठ कर जाते परिवार चार सदस्य। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यातायात नियमों को लेकर लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। बीते तीन सालों में करीब 9327 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार नियमों को तोड़ा है। इनका पांच बार से अधिक चालान हुआ है। यातायात नियमों के अनुसार पांच बार से अधिक चालान वाले वाहनों की आरसी निरस्त की जाती है, लेकिन परिवहन निगम में अब तक सिर्फ 184 वाहनों की ही आरसी निरस्त की है। अन्य को केवल नोटिस भेजकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

यातायात विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद भी तमाम लोग यातायात नियमों को लेकर सजग नहीं रहते। जिले में बीते तीन सालों में 9327 ऐसे वाहन रहे हैं। जिनका पांच या उससे अधिक बार चालान किया गया है। यातायात विभाग के नियमों के अनुसार करीब पांच या पांच से अधिक बार वाहन का चालान होता है तो उनकी आरसी निरस्त की जाती है। यातायात विभाग ने 9327 वाहनों की रिपोर्ट संभागीय परिवहन विभाग को भेजा है। जिसमें अब तक विभाग केवल 184 वाहनों की ही आरसी निरस्त की है। अन्य को केवल नोटिस भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।
95 फीसदी बाइक चालक
आदतन नियमों की अनदेखी करने में बाइक चालक सबसे आगे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि युवा वर्ग नियमों को लेकर लापरवाही रहता है। बीते तीन सालों में जिन 9327 वाहनों का पांच बार से अधिक चालान हुआ है। उसमें 95 फीसदी बाइक चालक हैं। युवा नियमों को लेकर सजग नहीं रहते हैं। सबसे अधिक हेलमेट न लगाने को लेकर विभाग ने चालान किया है।
विज्ञापन


वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। जिनका चालान हुआ है उसमें कुछ वाहन ऐसे हैं भी हैं जो जिले के बाहर के होते हैं। ऐसे में संबंधित एआरटीओ विभाग से समन्वय बनाना होता है। अगर वाहन चालक समय से स्पष्टीकरण नहीं देंगे तो इनकी आरसी निरस्त की जाएगी। - राम सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें