फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सीबीएसई 12 वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को दोपहर में जारी हो गया। जनपद के लगभग सभी विद्यालयों का परिणाम उत्साहवर्धक रहा। भदोही के प्रजापतिपुर निवासी विनय मिश्र और ममता मिश्रा के बेटे प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल के छात्र श्वेत मिश्र ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया। परिणाम की जानकारी होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। आनन फानन में विद्यालय में श्वेत का अभिनंदन किया गया, जिसमे उसकी मां ने उसका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट इस बार महज 28 दिन में ही घोषित कर दिया। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही के कुल 170 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा। मैथ्स के श्रेयस जायसवाल ने 94.4 प्रतिशत, जबकि जीव विज्ञान वर्ग में फैजान अली अंसारी ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। गणित में अनंत गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। साक्षी जायसवाल, शिवी जायसवाल, नबील अजहान अंसारी, हर्ष सिंह, भरत मौर्य ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय में सभी छात्रों को बुला कर प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने सम्मानित किया। नगर के ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में कुल 190 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 87.4 प्रतिशत छात्र पास रहे। 92.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में आर्ची गोयल प्रथम रहीं। इसी प्रकार गोविंद शुक्ला ने 92 हासिल किए। विपिन गुप्ता, प्राची प्रिया, तहसीन नाज व अर्पित बरनवाल 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वालों मे रहे। मदर हलीमा पब्लिक स्कूल के टापर रही आतिफा अंसारी जिन्हें 88.6 प्रतिशत अंक मिले। नमरा मुमताज ने 87 और निशात अंसारी ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। सनबीम स्कूल के दीपक गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपना नाम किया। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में प्रद्युम्न बिंद ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह वैष्णवी अग्रवाल को 93.4, श्रेय मौर्य को 92.8 अंक मिले। प्रधानाचार्य साहब सिंह ने कहा कि इंटरमीडिएट में 10 से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक रहा। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी का 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 12वीं में स्कूल के कुल 40 छात्र छात्राएं परीक्षा में बैठे थे, जिनमें 18 लड़के और 22 लडकियां थीं। इनमें 39 छात्र- छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल के छात्र इंद्रतनु साह ने 92. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया, जबकि प्रियांशु मौर्या 92.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान और आकांक्षा दूबे 92.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बेहतर रिजल्ट आने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेहतर रिजल्ट का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया। जयराजी देवी पब्लिक स्कूल मैलौना जंगीगंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 12वीं की परीक्षा में कुल 83 बच्चे सम्मिलित हुए। यहां का परिणाम भी बेहतर रहा। सुंदरम द्विवेदी 89 फ़ीसद अंक पाकर प्रथम स्थान, विमलकांत यादव 88 फ़ीसद अंक प्राप्त दूसरे स्थान पर रहे। संस्था के प्रबंधक राजबली मिश्र ने बच्चों को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। इस मौके पर निदेशक अजय मिश्र, डॉ. योगेश सिंह, प्रिय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय यादव, दिनेश सिंह, राजेश मिश्र, महताब आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें