फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाईन आवेदन पर भी मिलेगा सभा-रैली की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में जनसभा, रैली, रोड शो आदि के लिए राजनीतिक दल ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। सुविधा एप पर राजनीतिक दलों के आवेदन करने के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से सभा और रैली की अनुमति दी जाएगी। हालांकि यह सुविधा ऑफलाइन भी मिलेगी। इसके लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को पोर्टल के आईडी और पासवर्ड एनआईसी के माध्यम से पूर्व में ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
लोकसभा या विधानसभा के चुनावों में अब तक अमूमन ऑफलाइन ही आवेदन किया जाता रहा है। इसमें राजनीतिक दलों की ओर से आयोग से तय समय के विपरीत भी आवेदन का लाभ प्राप्त करने की गुंजाइश बनी रहती थी। सब कुछ हाईटेक होने से अब राजनीतिक दलों को ऑनलाइन आवेदन करने का भी विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कर जनसभा- रैली आदि की अनुमति ली जा सकती है। सुविधा पोर्टल पर होने वाले ऑनलाइन आवेदन का 24 घंटे में निस्तारण कर दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से यह प्रक्रिया प्रभावी है। ऑफलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को 48 घंटे पहले आवेदन करना पड़ेगा, जबकि ऑनलाइन में 24 घंटे के अंदर अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन


दलों के दफ्तर भी हुए हाईटेक
ज्ञानपुर। आयोग की ओर से सभी कामकाज ऑनलाइन करने से राजनीतिक दलों के दफ्तर भी हाईटेक हो गए हैं। भाजपा, बसपा और कांग्रेस की ओर से कार्यालयों में कंप्यूटर लगवाने के साथ कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं, जिससे निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को ऑनलाइन करने में सहूलियत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें