फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह तक रिजर्वेशन फुल,वेटिंग टिकट से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। मायानगरी को जोड़ने वाली ट्रेनों से यात्रा करना किसी मुश्किल से कम नहीं साबित हो रहा है। कोई भी रूट हो, दो माह के लिए रिजर्वेशन फुल हो चुके हैं। यात्री वेटिंग और तत्काल टिकट से काम निकालने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

होली पर्व बीतने के बाद जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ आरक्षण काउंटरों पर पहुंच कर टिकट के लिए लंबी लाइनों में समय बिता रहे हैं। खिड़की खुलने के कुछ ही देर बाद टिकटों की बुकिंग फुल होने का बोर्ड लगा दिया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ज्ञानपुर रोड महानंद ने बताया कि मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी खंड से होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में जगह तक नहीं मिल पा रही है। वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट भी कुछ ही समय में फुल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें