फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। देश की आजादी में अहम भूमिका अदा करने वाले राष्ट्र के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने खिराजे अकीदत पेश की और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उनके उसूलों पर चलने पर जोर दिया। शुक्रवार को मशाल रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर उनके तस्वीर पर गुलों का नजराना पेश कर करते हुए उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जुटे कांग्रेसजनों ने कहा कि जब देश वर्गों में बंट कर अलग अलग राह पकड़ रहा था, तब उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। उन्होंने मुसलमानों में भाईचारे की प्रेरणा देते हुए राष्ट्र की मजबूती के लिए काम किया। वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम नौजवानों को दिशा दी और मुख्य धारा में जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि वे आजादी के आंदोलन के अजीम रहनुमा रहे व जाने माने पत्रकार थे। आजादी के लिए युवाओं को अपनी लेखनी से अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के लिए एकजुट किया था। बाद में आजाद भारत के वे पहले शिक्षा मंत्री बने थे। पीसीसी सदस्य, मसूद आलम ने कहा कि आज राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने में लगी हैं। हम सबको चाहिए कि अबुल कलाम आजाद के रास्ते का अनुसरण करें उसी से देश मजबूत हो सकेगा। इस दौरान कमर मलिक, स्वालेह अंसारी, डॉ. निजामुद्दीन मंसूरी, नूरआलम, इरफान खां, महबूब आलम अंसारी, डा. महेंद्र यादव, मो. शफीक अंसारी, संजीव गुप्ता, आदित्य यादव, इरशाद आलम, अब्दुल रब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें