फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिग को खोजे नहीं मिल रहे प्याज भंडारण के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्याज भंडारण के लिए उद्यान विभाग को किसान नहीं मिल रहे हैं। प्याज और फल के भंडारण पर सरकार ने किसानों को अनुदान देने की घोषणा की है, लेकिन जानकारी के अभाव में उद्यान विभाग के पास अब तक एक भी किसान नहीं पहुंचा। इससे सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं को धरातल पर लाने की असलियत उजागर होने लगी है। हालांकि विभाग प्याज भंडारण के लिए प्रचार-प्रसार का दावा कर रहा है।
किसानों की प्याज और फल की उपज खराब न हो, इसके लिए सरकार ने भंडारण पर किसानों को अनुदान देने की घोषणा की है। एक वर्ष पहले प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि प्याज और फल भंडारण गृह की स्थापना करने वाले किसानों को 50 फीसदी अनुदान और मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदान के संबंध मेें किसानों को जागरूक करने के लिए सरकार ने सभी जिले के उद्यान अधिकारियों को योजना के बारे में प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन, समुचित प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। लिहाजा सालभर बीतने के बाद भी किसान भंडारण गृह को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी किसानों को प्याज का भंडारण बोरे में ही करना होगा। इस संबंध में पूछे जाने पर उद्यान विभाग अधिकारी डॉ. शैलेंद्र देव दूबे ने कहा कि विभाग योजना का प्रचार-प्रसार कर रहा है। योजना के तहत प्रोजेक्ट सत्यापन के बाद 25 एमटी के भंडारण पर 87 हजार 500 का अनुदान दिया जाता है। हालांकि अब तक एक भी किसान ने प्याज और फल भंडारण गृह के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें