फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसा: जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे चार मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 12 जनवरी की सुबह की घटना याद कर अब भी शिवरामपुर और भगवास गांव के लोग कांप जाते हैं। बर्निंग स्कूल वैन बनी मारुति वैन में 19 बच्चों के झुलसने की घटना से दोनों गांव उबर नहीं सके हैं। तीन बच्चों की मौत के एक माह बाद अब भी चार मासूम जिंदगी के लिए बीएचयू के आईसीयू में जंग लड़ रहे हैं। आईसीयू में भर्ती बच्चों के परिवार वाले अब भी गमगीन हैं। चारों बच्चों की सही सलामती के लिए हर रोज दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के नथईपुर मार्ग पर स्थित एससी कान्वेट स्कूल के वैन में 12 जनवरी की सुबह आठ बजे लखनो में आग लग गई थी। इसमें 19 मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी तो ताबड़तोड़ अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन बच्चों की मौत से शिवरामपुर और भगवास गांव में सन्नाटा पसर गया था। मंगलवार को इस घटना के करीब एक माह बीत जाएंगे, लेकिन अब भी चार बच्चे आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इनमें आठ वर्षीय माही पुत्री सुरेश यादव निवासी भगवास, आठ वर्षीय आरुषि पुत्री जितेंद्र सिंह, 11 वर्षीय नैवी सिंह पुत्री प्रेम बहादुर सिंह और छह वर्षीय प्रिंस पुत्र सुजीत कुमार निवासी शिवरामपुर शामिल है। सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये मुआवजे का मरहम तो लगा दिया गया है, लेकिन जिन माता और पिता के कलेजे के टुकड़े उनसे बिछुड़ गए, उनके गम अब भी ताजा हैं। उस दिन की घटना को याद कर दोनों गांव के लोग सहम जाते हैं। बताते चलें कि इस घटना में आरोपी चालक, प्रबंधक, प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन गाड़ी मालिक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें