फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बंद करने के विरोध में प्रोजेक्ट मैनेजर को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपीगंज। नेशनल राजमार्ग संख्या-दो पर भले ही प्रयागराज में चल रहे मेले को देखते हुए कुछ कार्यों को बंद कराया गया है, लेकिन नाला और डिवाइडर का काम जारी है। जैसे-जैसे एनएचएआई की देखरेख में लगी निर्माण एजेंसी कार्यों को अंजाम दे रही है, वैसे-वैसे मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को बाहा बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर का घेराव किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के झिरिया पुल के पास से बह रहे भारी-भरकम नाले को बंद कराने की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार पोहटे को नाराज लोगों ने घेर लिया। आरोप लगाया गया कि जोहरपुर गांव की ओर से बह रहा नाला दर्जनों गांवों को जलनिकासी का करता है। साथ ही तटवर्ती क्षेत्र को जोड़ते हुए किसानों के सिंचाई का संसाधन भी बना हुआ है। विकास खंड औराई और ज्ञानपुर के सारीपुर-लोहरा, सरईमिश्रानी, रजपुतानी, डभका सहित एक दर्जन से अधिक गांव का पानी झिरिया पुल में आकर मिलता रहा है। नाला बंद करने से खेत और बस्ती जलमग्न हो जाएंगे। नाला के पानी पर आश्रित रहने वाले तटवर्ती क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि भी बंजर होकर रह जाएगी। ग्रामीण ने नाला बंद न करने और उसे राजमार्ग के नवनिर्मित पुलिया में मिलाने की मांग की। घंटे भर चली पंचायत के बाद परियोजना प्रबंधक की ओर से सकारात्मक आवासन मिलने के बाद ग्रामीण घेराव समाप्त किया। घेराव और विरोध-प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें