ज्ञानपुर। मोदी सरकार के बजट से फिल्म उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। जिले के बभनौटी गांव निवासी चर्चित फिल्म निर्माता-निर्देशक कृष्णा मिश्रा का कहना है कि इस बजट से फिल्म जगत को नई दिशा मिलेगी। फिल्में देखना सस्ता होगा। मनोरंजन सस्ता होगा तो इसका सकारात्मक प्रभाव समूचे फिल्म उद्योग जगत पर पड़ेगा। फिल्में बनने की गति तेज होगी और रचनात्मकता को प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। साथ ही सरकार के बजट के प्रावधानों से पाइरेसी पर अंकुश लगेगा। इससे पारदर्शिता आएगी।