फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप का आयोजन 15 फरवरी को पुन: करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका परिषद में विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए 15 फरवरी को कैंप लगाने की मांग की है। अभी यह तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई थी। अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर लोगों ने कहा कि कई पात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में 15 फरवरी को पुन: कैंप का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद गोपीगंज में विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के आवेदन ऑनलाइन करने का कर्यक्रम मंगलवार को निर्धारित किया गया। लेकिन, सभासद अनूप जायसवाल, आनंद मोदनवाल, मजहरुल गुड्डू, अरुण कुमार, संतोष मोदनवाल ने 15 फरवरी को पुन: कैंप लगाने की मांग की। कहा कि पालिका की ओर से 28 जनवरी को होने वाले पेंशन के लिए आवेदन शिविर की तिथि 30 जनवरी कर दी गई है जो लाभार्थियों को कागजात तैयार करवाने के लिए कम है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती को प्रार्थना पत्र देकर कैंप का आयोजन 15 फरवरी को पुन: करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें