फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्राणायाम के लाभ से परिचित कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। पतंजलि योग समिति के तत्वाधान नेशनल इंटर कालेज में चल रहे 100 घंटे के विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने साधको को योग मुद्राओं से परिचित कराया। बताया शरीर की पांचो उंगुलियां पांच तत्वों का प्रतीक है। कहा कि उंगुलियों के संयोजन से विभिन्न प्रकार की मुद्राओं से साधक अपने शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ रख सकते है। योग प्रशिक्षक धीरज सिंह ने साधको को भस्त्रिका, कपालभांति, वाह्य प्राणायाम, उज्जायी, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया साथ ही यौगिक जागिंग, सूर्य नमस्कार समेत बैठ कर, लेटकर किए जाने वाले आसनों का भी अभ्यास कराते हुए उनके लाभ से परिचित कराया। इस अवसर पर महिला प्रभारी स्नेहलता श्रीवास्तव, डा.वीके शर्मा, रामजतन मौर्य, धीरेंद्र सिंह, छोटेलाल, अमित जैन, राकेश मौर्य, राजन मौर्य, बच्चे लाल, कृपाशंकर प्रजापति, सुनील, विनोद कुमार, संदीप, महेश, संजय, बबिता चौरसिया, पूजा गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें