फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट का 24वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट का 24वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम मनाया गया। नगर के श्री इंद्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजन में समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने कहा कि जनसेवा को आज 24 वर्ष पूरे हो गए। कहा कि समिति केवल उद्देश्य लेकर चल रही है कि राष्ट्र स्वास्थ और राष्ट्र जागृत हो।
विज्ञापन

राज्य प्रभारी ने कहा कि सम्मान उसी को मिलता है जो दूसरों के लिए जीता है। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को जो सम्मान मिल रहा है वह एक दिन में नहीं बनी है। कहा कि समिति के कार्यकर्ता दूसरों के लिए जीते हैं। वे हमेशा समाज के लिए समर्पित रहे है जिसका सुफल यह है कि योग एवम अध्यात्म के साथ राष्ट्र जागरण का जोर पकड़ रहा है।
इस अवसर पर हवन पूजन एवं योग साहित्य प्रदान करते हुए सभी उपस्थित माताओ बहनों का सम्मान किया गया। कहा गया कि वे योग कक्षाओं में शामिल होकर समाज की सेवा में लग जाएं। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंज्जली योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति के लोग शामिल रहे। जिसमे धीरज सिंह, सुरेश मौर्य, स्नेहलता श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, कुमुद मिश्रा, आरती सिंह, प्रियंका पांडेय, रमणीक शर्मा, संजय मौर्य, सुरेंद्र विश्वकर्मा, कैलाशनाथ दुबे, मधु, प्रतिमा गुप्ता, रंजना, अश्वनी साहू, बबिता चौरसिया, राजन, मेहीलाल, ब्रिजेश शर्मा, उमाशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें