फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर चौकीदारों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मानदेय एवं वर्दी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चौकीदारों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को पत्रक सौंपा। इस दौरान ग्राम चौकीदारों ने संकल्प लिया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम पुलिस चौकीदार एसोसिएशन के बैनर तले हर माह की पांच तारीख को अपने अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट पर आंदोलनरत चौकीदारों ने अपनी लंबित मांग को लेकर आवाज बुलंद की। चौकीदारों ने कहा कि वे कई वर्षों से लगातार विभाग की सेवा करते चले आ रहे हैं। गांव से लेकर थाने तक पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बाद भी आज तक उन्हें सम्मानजनक पारिश्रमिक नहीं मिल सका है। यहां तक की वर्दी, साफा, बेल्ट, बिल्ला तक भी समय से नहीं उपलब्ध कराया जाता। कहा कि वे लगातार मानदेय बढ़ाने और समस्याओं के समाधान की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। चौकीदारों ने समूह घ के अंतर्गत राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि साईकल मरम्मत के लिए मिल रहे बजट को चौकीदारों को नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, कालिका, नघई, मुस्तफा अंसारी समेत कई चौकीदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें