फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर में अहमदपुर गजिया ओबरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेेकर बुधवार को सपा के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। डीएम को पत्रक सौंपकर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। साथ ही नवनिर्मित 100 शैय्या के अस्पताल को तत्काल शुरू कराने समेत कई अन्य मांगें भी दोहराई गईं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में सपाजनों ने डीएम से मुलाकात कर अहमदपुर गाजिया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य को पूर्ण कराने, नवनिर्मित 100 शैय्या अस्पताल को तत्काल शुरू कराने और भदोही रोडवेज बस अड्डे का संचालन शुरू कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के चलते वहां आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को होती है। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, हसनैन अंसारी, संतोष यादव, कल्लन यादव, राजकुमार यादव, नीलू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें