ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और संचालन जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामरती बिंद, रामकिशोर बिंद, काशीनाथ पाल, रीता वर्मा, दशरथ पटेल, संतोष यादव, दीनानाथ, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।