फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जयंती पर बांटे गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपीगंज/मोढ़/औराई। औराई विकास खंड के जगन्नाथपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान गरीबों को ऊनी कपड़े वितरित किए गए।
विज्ञापन

विद्यालय के अध्यापक सौरभ गुप्ता ने उनके चित्र पर पुस्पाजंलि की। इस दौरान गरीबों और असहायों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। कौलापुर क्षेत्र के सुजातपुर में समाज सेवी अनुभव तिवारी की ने पूर्व पीएम की जयंती और क्रिसमस डे मनाया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को क्रिसमस का तोहफा देकर खुशी मनाई। इस मौके पर अशोक शुक्ला, दीपक तिवारी, नायब दूबे, अंबुज तिवारी, शुभम, आंचल, खुशी, जागृति, प्रशांत, आयुसी, नंदिनी, विकाश, सत्यम आदि रहे। इसी तरह मोढ़ क्षेत्र के देवदासपुर में स्व. अटल विहारी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। राजेश दूबे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा की वह हमेशा देश के विकास में आत्म समर्पित रहे हैं। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र, कुंजबिहारी, राजेश दूबे, शिवजी दूबे, दीपक पाठक, देवेश, अजय आदि रहे। औराई क्षेत्र के पूरेशंभू पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसमें भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद पटेल, निवेदिता, दिनेश कुमार, अंजली और प्रियंका यादव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें