फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन में इजाफा, सर्द हवाओं से छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिन में चली सर्द हवाओं ने मंगलवार को कंपकंपी छुड़ा दी। धूप निकलने के बाद भी लोग गलन भरी हवाओं से परेशान दिखे। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। पारा तेजी से लुढ़का और जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क गया है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर अलाव जलवाए गए। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े से ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को दिन की शुरुआत हुई तो आसमान साफ था लेकिन हल्की हवाओं से सुबह की ठंड तेजी पकड़ रही थी। सूर्यदेव की धूप नाकाफी साबित होने लगी। हवाओं के चलते दिन में भी लोग गलन से बेहाल रहे। सुबह-शाम जगह-जगह अलाव जलाए गए और लोग ठंड से निपटते दिखे। जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक लुढक गया। इससे ठंड में लोग बेहाल रहे। ठंड का असर बढ़ने के साथ ही सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। गलन का ही असर रहा कि शाम छह बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। इससे वाहनों का दबाव कम हो गया और लोग घरों में दुबक गए। विलंब से ही सही प्रशासन की ओर से ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही समेत अन्य बाजारों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवा दिया गया है। ज्ञानपुर के शीतल पाल तिराहा, दुर्गागंज तिराहा, हास्टल चौराहा, रोडवेज परिसर तो गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड, रोडवेज स्टापेज स्थल आदि स्थानों पर अलाव जलवाया गया। इससे गुजरने वाले यात्रियों और राहगीरों को सहूलियत मिली। ज्ञानपुर में चिह्नित स्थानों पर रैन बसेरा भी बन गया है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। कंबल वितरण गांव-गांव कराया जा रहा है। सामाजिक संगठनों से भी कंबल गरीबों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें