भदोही। सामाजिक संस्था खुद्दामे हज समिति की ओर से शनिवार को दो दर्जन गृहणियों और छात्राओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। इस मौके पर कजियाना में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डा. इफ्तेखार अहमद ने कहा कि यह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के क्रम में यह प्रयास है। बहुत सी गृहणियां और छात्राएं हुनरमंद होते हुए भी एक अदद सिलाई मशीन के अभाव में बेरोजगार हैं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संगठन को आगे आने की आवश्यकता है। शिक्षा या रोजगार का क्षेत्र में अवसर मिलने पर महिलाएं बहुत आगे जा सकती हैं। उन्होंने दो दर्जन सिलाई मशीन वितरित करने पर संगठन की प्रसंशा की। अध्यक्षता कर रहे समिति के सरपरस्त हाजी शाहिद हुसैन अंसारी ने कहा कि 12 गृहणियों और 12 हुनरमंद छात्राओं को मशीन दिया गया। इससे वे आत्मनिर्भर हो सकेंगी।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष के हांथो 100 गरीब मजदूरों को कंबल भी प्रदान किया गया। समारोह में संगठन की ओर से पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अमन और सद्भावना सम्मान से नवाजा गया। उन्हें मुख्य अतिथि की ओर से सर पर साफा बांधकर स्मृतिचिन्ह, शाल भेंट करने के अलावा प्रमाण पत्र दिया गया। संचालन कर रहे समिति के प्रदेश अध्यक्ष हाजी आजाद खां ने लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर सपा नेता हसनैन अंसारी, गुलाम संजरी, शफीक अहमद, हाजी हबीबुल्लाह, मौ.सोहेब आलम, शमशाद करीमी, अशफाक कामिल, आसिम भदोहवी, जावेद आसिम, जावेद कुरैशी, अतीक खां, चांद बाबू, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।