ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के महदवा गांव में पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों की बैठक में अभियान को गति देने को लेकर चर्चा की गई। हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार में सूबे का माहौल खराब हो चुका है। भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है। आम जनता सरकार के रवैये से त्रस्त हो चुकी है। 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। बैठक में जटा शंकर प्रजापति, गुलाब सरोज, रमाशंकर प्रजापति, केशव, राम आसरे बिंद, मयंक यादव, मनोज कन्नौजिया, सूबेदार विश्वकर्मा, शिवशंकर, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।