फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद शांतानंद रिहा, भक्तों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीतामढ़ी। कोइरौना पुलिस की हिरासत में रहे हरिशंकर तिवारी उर्फ शांतानंद महराज को पुलिस ने 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार आधी रात के बाद उनके घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राम भक्तों ने सीतामढ़ी के श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में माला पहनाकर शांतानंद का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संत समाज श्रीराम मंदिर निर्माण में जी जान से जुट गया है। कहा कि पुलिस ने 24 घंटे तक मुझे हिरासत में रखा। हिरासत के दौरान भी श्रीराम नाम का जप और प्रभु स्मरण चलता रहा। मंदिर निर्माण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करता रहा। ज्ञात हो कि अयोध्या में रामलला के भब्य मंदिर निर्माण और अयोध्या के अपने गुरु परमहंस महराज के गिरफ्तारी से क्षुब्ध होकर शांतानंद ने छह दिसंबर को आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पांच दिसंबर आधी रात को ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। स्वागत करने वालो में दुर्गेश तिवारी, कृष्णानंद मिश्रा, राममोहन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें