फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी भाजपा की 2019 में होगी हार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई विधानसभा के सेक्टर 29 के भरतपुर में बृहस्पतिवार को बसपा की बैठक हुई। इसमें बूथ गठन को लेकर मंत्रणा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा का सपना 2019 के चुनाव में जनता तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध चरम पर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी हर कोई पीड़ित है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी और ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी पं. मोके यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। नेताद्वय ने कहा कि बूथ गठन में कार्यकर्ता कोई कोताही न बरतें। बैठक में कमला शंकर राव, स्वतंत्र मौर्या, त्रिवेणी पासी, रामजियावन कश्यप, दीना पासी, शीलवंता, महादेव गौतम, शिवनारायण, प्रेमचंद यादव, राजनाथ पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें