ज्ञानपुर/गोपीगंज। नवरात्र के अंतिम दिन जिले में कई स्थानों पर देवी जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञानपुर के चककलूटी, बालीपुर के कागभुसुंडी मंदिर परिसर के पंडालों में रात भर भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इसी तरह वेदपुर स्थित पंडाल में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोपीगंज के अमवा में बुधवार की रात भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने जहां एक से बढ़कर गीत सुनाकर लोगों को भाव विभोर किया वहीं भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राधा कृष्ण, मां दुर्गा, शिव ताडंव जैसी मनमोहक झांकी देख भक्त मंत्र मुग्ध हो गए इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, राम कुमार, अबधेश तिवारी, राकेश तिवारी, लक्ष्मी शंकर यादव आदि मौजूद रहे।